पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Instructions Were Given To Burn Holi According To Muhurta

मुहूर्त के हिसाब से ही होली जलाने के निर्देश दिए गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेकॉज और हाॅस्पिटल में डाॅक्टरों की तैनाती


इधर होलिका दहन वाले रात से लेकर होली खत्म होने की रात तक मेडिकल कॉलेज और महारानी हास्पिटल में आपात स्थिति में लोगों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। होली वाले दिन छुट्‌टी होने के बावजूद राउंड दि क्लाक डाॅक्टरों और स्टाफ को यहां तैनात किया गया है। रंग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने वाली दवाईयों के स्टाक के साथ अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।


जगदलपुर| होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों के अनुसार जहां-जहां होली जलती है वहां की समितियों को बता दिया गया है कि वे मुहूर्त के हिसाब से होलिका दहन कर लें । इस दौरान हुडदंग जैसी स्थिति न निर्मित हो इसका ख्याल रखने के लिए भी समिति के सदस्यों को बता दिया गया है।

इसके अलावा शहर के आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे स्थानों का भी चयन किया गया है जो संवेदनशील माने जाते हैं और इन स्थानों पर पुलिस ने शांति बनाये रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं और यह जवानों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया कि शराब के नशे में हुडदंग करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी ताकि
माहौल खराब न हो।
खबरें और भी हैं...