पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News International Women39s Day Celebrated And Information Given To Women

मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महिलाओं को दी कानून की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीजापुर| जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेक्टर एवं ग्राम पंचायत स्तर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान एकीकृत बाल विकास परियोजना भोपालपट्टनम में बालिका जनमोत्सव का आयोजन भी किया गया साथ ही ग्राम पंचायतों में महिलाओं के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई।

पर्यवेक्षक के द्वारा महिलाओं को महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकार की जानकारी दी गई। महिलाओं को बेटियों को शत प्रतिशत स्कूली शिक्षा देने, शाला त्यागी बालिकाओ को स्कूल से पुनः जोड़ने एवं अपने ग्राम पंचायत में किसी भी किशोरी की कम आयु में विवाह नहीं करने की जानकारी दी गई।
खबरें और भी हैं...