पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News International Women39s Day Police Force Honors Women In Dantewada

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस... दंतेवाड़ा में पुलिस बल ने किया महिलाओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किरंदुल| 230 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुकमा-दंतेवाडा सीमा पर सटे गांव दुधिरास और मिचवार की महिलाओं को उपयोगी वस्तुएं देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों का इलाज किया गया और मुफ्त दवाएं वितरित की गई। इसके अलावा नागरिक सहायता कार्यक्रम (सिविक एक्शन प्रोग्राम) के तहत गांव के बच्चों में स्कूल की जरूरतों एवं खेल का समान भी वितरित किया गया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट डब्ल्यूआर जोसुआ, पितवास पण्डा, द्वितीय कमान अधिकारी, डाॅ. नागभूषण एम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार , सहायक कमांडेंट जवान, दुधिरास और मिचवार गांव के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।

समारोह... सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई

गीदम| पूर्व शिक्षक व ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक के पद पर कार्यरत रहे जीपी मरकाम को उनकी सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों द्वारा उन्हें कटेकल्याण में विदाई दी गई। मुख्य अतिथि जनपद सीईओ गौतम गहीर थे। पूरे ब्लॉक से आए शिक्षकों द्वारा उन्हें श्रीफल व शॉल भेंट किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के वरिष्ठ शिक्षक जीवनलाल रावत, बीआर मंडावी, अजय भदौरिया संकुल समन्वयक सुरनार, संजय परचाकी, करन सिंह मंडावी, अतिथि शिक्षक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला व ब्लॉक पदाधिकारी के साथ ही सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...