- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Jagdalpur Sunrisers Defeated Titirgaon Tigers By 9 Wickets
जगदलपुर सनराइजर्स ने तितिरगांव टाइगर्स को 9 विकेट से हराया
लालबाग मैदान में बस्तर प्रीमियर लीग सीजन-4 की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पहला मैच जगदलपुर सनराइजर्स बनाम तितिरगांव टाइगर्स के बीच खेला गया। तितिरगांव टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए जगदलपुर सनराइजर्स ने महज 7.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए और मैच 9 विकेट
से जीत लिया।
जगदलपुर सनराइजर्स के अमित यादव ने 34 गेंदों पर 6 छक्कों और 14 चौकों की मदद से शतक बनाया और नाबाद रहे, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ दि मैच चुना गया। तितिरगांव टाइगर्स के सलामी बल्लेबाज रहे शशिकांत और मिंटू ने पारी की शुरुआत की, लेकिन शशिकांत ने जहां 45 गेंदों में 35 रन बनाए, वहीं 7 गेंदों का सामना कर 2 रन बनाकर मिंटू जयंत की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बाद में टीम के कप्तान मनीष पिच पर उतरे और 11 रन बनाकर वे
भी चलते बने।
भोगेश्वर ने 13 रनों का योगदान टीम को दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच ही नहीं पाए। सनराइजर्स के शंभू कश्यप ने 4 आेवर में 18 रन देकर 3 और अमित यादव ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अमित यादव ने शतकीय पारी खेली। कासिम 5 रनों पर उत्कर्ष की गेंद पर बोल्ड होकर पविलियन लौट गए। समित 1 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। टाइगर्स के हेमंत पात्र ने 1 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया।
डीआईजी ने किया विनिंग ट्रॉफी का अनावरण
लालबाग मैदान में टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोबरा बटालियन के डीआईजी प्रशांत जंबोलकर मौजूद रहे। उन्होंने विनिंग ट्रॉफी का अनावरण करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय लिया और औपचारिक रूप से खेल की शुरुआत करने की घोषणा की। इस दौरान निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद योगेंद्र पांडे, बलराम यादव, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रेम झा, राणा घोष, राजेंद्र बाजपेई सहित अन्य मौजूद थे।
आज के मैच
{कालीपुर सुपर किंग्स बनाम तितिरगांव टाइगर्स
{जगदलपुर वॉरियर्स बनाम जगदलपुर सनराइजर्स
बीपीएल के सीजन 4 की विनिंग ट्रॉफी का अनावरण करते डीआईजी।
जगदलपुर.शुक्रवार को बीपीएल के पहले मैच में गेंदबाज की फिरकी का सामना करते बल्लेबाज।