पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Jagdalpur Super Kings Won The Match By 33 Runs Beating The Sunrisers The Warriors Won By 8 Wickets

जगदलपुर सुपर किंग्स ने 33 रनों से जीता मैच सनराइजर्स को हरा वॉरियर्स 8 विकेट से जीते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालबाग मैदान में चल रहे बस्तर प्रीमियर लीग के सीजन 4 के दूसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच कालीपुर सुपर किंग्स बनाम तितिरगांव टाइगर्स और दूसरा मैच जगदलपुर सनराइजर्स बनाम जगदलपुर वॉरियर्स के बीच हुआ। पहले मैच में तितिरगांव टाइगर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया, जिसके बाद कालीपुर सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए, जबकि तितिरगांव टाइगर्स 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गए और सुपर किंग्स ने ये मैच 33
रनों से जीता।

दूसरे मैच में जगदलपुर सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बनाए, जिसके बाद जवाबी पारी खेलते हुए जगदलपुर वॉरियर्स ने 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। कालीपुर सुपर किंग्स के खेम और जगदलपुर वॉरियर्स के जम्मू कश्यप मैन ऑफ दि
मैच चुने गए।

146 रनों पर ही टाइगर्स को सुपर किंग्स ने समेटा: सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज कपिल ठाकुर और पतिराम सेठिया पिच पर उतरे। कपिल ने जहां तीन गेंदों पर बिना खाता खोले ही गुरुनाथ को कैच दे बैठे, वहीं पतिराम ने 49 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली और वे भी गुरुनाथ के हाथ कैच
आउट हो गए।

इसके अलावा खेम ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि भूपेंद्र ने 21 और नितेश ने 12 रन बनाए। गेंदबाज मनीष, आदित्य और हीरालाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। इधर जवाबी पारी खेलने उतरे तितिरगांव टाइगर्स के बल्लेबाज शशिकांत ने 39 और गुरुनाथ ने 30 रनों की पारी खेली। 146 रनों के स्कोर पर पूरी टीम पेविलियन लौट गई। गेंदबाज खेम ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि रोहित ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए।

आज के मैच

{जगदलपुर वॉरियर्स बनाम राजपुताना रॉयल्स

{जगदलपुर सनराइजर्स बनाम कालीपुर सुपर किंग्स

अक्षय और रौशन ने वॉरियर्स को दिलाई जीत

दूसरे मैच में जगदलपुर सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज कासिम और अमित यादव मैदान में उतरे और कासिम ने 45 और अमित ने 33 रनों की पारी खेली। बाद में सुमीत ने 33 और सुनील यादव ने 15 रन बनाए। इसके अलावा बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच ही नहीं पाया। जम्मू कश्यप, शिवा सागर और बलदेव मौर्य ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदलपुर वॉरियर्स की टीम के सलामी बल्लेबाज अक्षय ने 60 गेंदों पर 67 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं जम्मू कश्यप 19 रन बनाकर मयंक की गेंद पर कासिम को कैच दे बैठे। लीलेश ने भी 20 रनों का योगदान दिया और पी रौशन राव 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। मयंक और सूर्यवीर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

गेंदबाज की फिरकी पर शॉट लगाकर रन लेने दौड़ लगाते बल्लेबाज।
खबरें और भी हैं...