पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News Kayastha Society Celebrated Bhai Dooj On Holi Meeting

होली मिलन पर कायस्थ समाज ने मनाया भाई दूज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चित्रांश भवन में भाई दूज पर हुए हवन के दौरान मौजूद समाज के लोग।

जगदलपुर| लालबाग स्थित चित्रांश भवन में बीते दिनों भाई दूज मनाया गया। इस मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। इसके बाद हवन हुआ। इसमें सभी उपस्थित समाज के लोगों ने आहूति दी।

हवन के बाद पूर्णाहुति और आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। बाद में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई भी दी। कार्यक्रम के बाद यहां समाज की संगोष्ठी हुई, जिसमें समाज भवन के आस-पास पौधरोपण करने पर सहमति बनी। इस दौरान अर्जुन श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, गजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विपुल श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, वीणा श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...