- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Kayastha Society39s Land Occupied Team Reached To Measure
कायस्थ समाज की जमीन पर कब्जा, नाप करने पहुंची टीम
जगदलपुर| लालबाग स्थित कायस्थ समाज की जमीन पर कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने कब्जा कर यहां बाउंड्रीवॉल बना दी। इसकी शिकायत नजूल अधिकारी से समाज के लोगों ने की थी। इस पर शुक्रवार को राजस्व अमले ने नाप-जोख की।
बताया जाता है कि कायस्थ समाज को नगर निगम ने जमीन दी थी, जहां चित्रांश भवन बनाया गया। इसके बाद यहां करीब 2000 वर्गफीट जगह खाली छोड़ दी गई थी, जहां बाद में समाज के लिए निर्माण किया जाना था। बीते दिनों इस खाली जमीन पर अज्ञात लोगों ने यहां कब्जा करने की नीयत से चाहरदिवारी बना डाली। जैसे ही समाज के लोगों को मामले की जानकारी मिली, तत्काल इसकी शिकायत राजस्व विभाग में की, जहां मामले को लेकर यहां नाप-जोख करने पहुंचे अमले ने ये जमीन कायस्थ समाज की बताई। इस मामले पर कार्रवाई की मांग समाज के लोगों ने की है।