अगवा जवान को नक्सलियों ने मार दिया
दोरनापाल थाना क्षेत्र के आरगट्टा गांव से बुधवार शाम को अगवा किए गए डीआरजी जवान कड़ती कन्ना का शव गांव के पास के कच्चे रास्ते से गुरुवार सुबह पुलिस ने बरामद किया। कन्ना के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। सिर पर धारदार हथियार से नक्सलियों ने वार कर कन्ना की हत्या कर दी थी।
जवान का शव पीएम के लिए दोरनापाल लाया गया। पुलिस ऑफिसर्स मेस के सामने शहीद जवान कन्ना को अंतिम सलामी दी गई। श्रद्धांजलि देने के बाद पुलिस के आला अफसरों ने ताबूत को कांधा देकर वाहन में रखा। शाम 5 बजे जवान का शव आरगट्टा के लिए रवाना किया गया।
आरगट्टा पंचायत में वार्ड पंच जवान की प|ी: मिली जानकारी के मुताबिक दोरनापाल डीआरजी में पदस्थ जवान कड़ती कन्ना आरगट्टा गांव का रहने वाला था। प|ी कड़ती सत्तो आरगट्टा पंचायत में ही वार्ड पंच है। बुधवार को पंचायत की बैठक थी।
बैठक में शामिल होने कन्ना प|ी को बाइक पर बैठाकर गांव पहुंचा था। इसी दौरान नक्सलियों को जवान कन्ना के आने की खबर लग गई। नक्सलियों ने देर शाम गांव से उसे अपने चंगुल में ले लिया। इससे पहले कि जवान की रिहाई के लिए पुलिस व परिजन अपने स्तर पर किसी तरह का प्रयास कर पाते, नक्सलियों ने कन्ना की हत्या कर शव गांव के पास ही फेंक दिया।
बताया गया कि कन्ना के साथी जवानों के अलावा पुलिस अधिकारियों ने भी कन्ना को गांव जाने से मना किया था। कन्ना के दो लड़के हैं।
सुकमा. ्रद्धांजलि देने के दौरान बिलखते परिजन।