- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Lack Of Masks In The Shops And Shops Jci Spread Awareness About Masks
मेकाॅज और दुकानों में मास्क की कमी इधर जेसीआई ने मास्क बांट फैलाई जागरूकता
बस्तर संभाग के सबसे बड़े हाॅस्पिटल में ही उपलब्ध नहीं है मास्क
कोरोना वायरस के भारत में फैलने के खतरे के बीच अब इससे बचने के लिए जागरूकता अभियानों की शुरूआत हो गई है। कई सामजिक संस्थायें बीमारी से लोगों को बचाने के लिए सामने आ रही हैं तो दूसरी ओर संभाग के सबसे बड़े मेकाज के हास्पिटल में इस बीमारी से बचने के लिए स्टाफ, डाॅक्टरों और मरीजों को मास्क ही उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मास्क सप्लाई सीजीएमएससी से ही ठप पड़ गई है। इस बीच हास्पिटल प्रबंधन ने लोकल स्तर पर इसकी परचेसिंग नहीं की और हास्पिट में अब स्टाफ के पास बचाव के लिए मास्क ही नहीं है। इसके अलावा शहर की प्राईवेट मेडिकल स्टोर में भी मास्क की किल्ल्त बताई जा रही है और लोगों को मास्क उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इधर रविवार को जेसीआई जगदलपुर के द्वारा विश्व भर में तेजी से फैल रहे नोवल कोरोना वायरस से सुरक्षा के उपाय क्या करें और क्या न करें एवं उनसे जुड़ी जानकारियों के लिए संजय बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को नोवल कोरोना वायरस के बचाव के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पाम्पलेट और पांच हजार नग मास्क, सेनेटाइजर का वितरण भी किया गया।
इस संबंध जेसीआई जगदलपुर सिटी के पूर्व अध्यक्ष विपिन मालवीय ने बताया कि वर्तमान में पूरे विश्व भर तेजी से फैल रहे नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए हमारी संस्था द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों को इससे जुड़ी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, महापौर शफिरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के अलावा सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी रेडक्रास सोसायटी के सदस्य हरेंद्र पाणिग्राही, एम. बालाजी नायडू एवं जेसीआई जगदलपुर सिटी के अध्यक्ष राहुल राज मोदी, पूर्व अध्यक्ष राहुल पारेख, अनिल राव, विपिन मालवीय, विशाल दुल्हानी, अमित सोनी, यश मैठाणी, निखिल, साहित्य गुप्ता और अन्य लोग मौजूद थे।
जगदलपुर. मास्क का वितरण करते हुए जेसीआई के सदस्य।