पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bastar News Chhattisgarh News Large Consignment Of Illicit Liquor Found In Temple Hassaud Suspended Ti Sent To Bastar

मंदिरहसौद में मिली अवैध शराब की बड़ी खेपडीजीपी ने टीअाई को सस्पेंड कर बस्तर भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेजबहार में मिल चुका महंगा ब्रांड : सेजबहार इलाके में बंद पड़ी शराब भट्ठी में तीन माह पहले महंगे ब्रांड की बोतलें मिली थीं। ज्यादातर ब्रांड ऐसे थे, जिनकी राज्य में सप्लाई ही नहीं है। पुलिस ने शराब तो जब्त की थी, लेकिन यह नहीं पता चला कि किसकी थी। इसलिए इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। हालांकि कुछ लोगों पर शक था, लेकिन उनसे पुलिस को विशेष जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि पुलिस अफसरों के मुताबिक बाहरी राज्यों की अवैध शराब की खेप काफी दिन से अाउटर में अलग-अलग जगह छिपाई जा रही है।

महासमुंद पुलिस का मंदिरहसौद अाकर शराब की बड़ी खेप जब्त करना मंदिरहसौद पुलिस पर भारी पड़ा है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने मंदिरहसौद टीअाई नरेश कांगे को न सिर्फ सस्पेंड किया, बल्कि उन्हें बस्तर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो िदन पहले पुलिस और अाबकारी अफसरों को अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीजीपी ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए अफसरों पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी थी। उसी कड़ी में यह पहली कार्रवाई है।

मंदिरहसौद टीअाई को शनिवार रात रायपुर एसएसपी ने लाइन अटैच किया था। डीजीपी अवस्थी ने निलंबित करने के अलावा रायपुर में अटैचमेंट का अादेश रद्द करते हुए टीअाई कांगे को बस्तर भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद मंदिरहसौद पुलिस अवैध शराब के मामले में सक्रिय हुई है। जिन लोगों ने शराब की यह खेप मंगवाई थी, उनका पता लगाया जा रहा है। जिसके खलिहान में शराब मिली, उसके मालिक को बुला लिया गया है। हालांकि उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। महासमुंद पुलिस इससे पहले ही मंदिरहसौद में छापा मारकर वहां के सरपंच पति समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। महासमुंद में भी जांच टीम बनी है, जो रायपुर से चंडीगढ़ तक कार्रवाई करेगी। चंडीगढ के एजेंट को भी पकड़ा जाएगा, जिसने यहां शराब सप्लाई की है।

खबरें और भी हैं...