पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News Mahua Laddu Worth 50 Thousand Sold In The Fair

मेले में बिक गया 50 हजार का महुआ लड्डू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महुआ का फल मतलब देसी शराब, बस इसके आगे कुछ सोच नहीं थी। प्रशासन की पहल से अब इसी महुआ के फल से शराब नहीं बल्कि कुपोषण दूर करने के लिए लड्डू तैयार करवाया जा रहा है। महिलाएं भी महुआ से लड्डू तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकारी प्रयास के सफल होने के बाद जिला प्रशासन के सुझाव से पहली बार कोंडागांव मेले में जिले के धनलक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं की ओर से महुए के लड्डू और अन्य समान बेचने के लिए स्टाॅल लगाया गया। जिसमें सबसे अधिक बिक्री महुए के लड्डू की हुई । समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक वे 50 हजार रुपए का लड्डू बेच चुकी हैं। मेले में इतने बड़ी मात्रा में यह लड्डू बिकेगा इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं था।

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मेल में बिकने वाली कई सामग्रियों को दोबारा नहीं मंगाया गया जिसका फायदा बड़े पैमाने पर हुआ। समूह की अनीता कोर्राम, सुनीता ने कहा कि हमने कभी सोचा नही था महुआ लडडू को लगो इतना पंसद करेंगे। इधर दूसरी ओर जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप ने कहा कि पहली बार किया गया यह प्रयास सफल रहा जिसका फायदा समूह की महिलाओं को आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर मिलेगा।

अब महुए से बढ़ रही है महिलाओं की आय

समूह की महिलाएं लीलावती और लक्ष्मी ने बताया कि सालों से जिस महुए के चलते परिवार को विघटन होता था वहीं अब परिवार को मजबूत बनाने का काम कर रहा है। पहले लोग इसी महुए से बनी शराब को पीकर अपनी जीवन खतरे में डाल रहे थे वहीं अब इससे बने लड्डू को बच्चों को खिलाकर उन्हें कुपोषण से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है । यह लड्डू कुपेाषण दुर करने में कारगर हो रहा है यह लडडू पहले केवल नशे के लिए ही इस्तेमाल हो रहा था अब लोगों में जागरूकता आने लगी है लोग शराब से दूर होने लगे हैं अब लडडू ज्यादा पंसद करने लगे हैं।


कोंडागांव. मेले में लगे महुआ लडडू के स्टाॅल पर पहुंचे लोग ।
खबरें और भी हैं...