पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Maria Bank And Tent House Started In The City

शहर में मारिया बैंक और टेंट हाउस की शुरुआत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक और महापौर ने किया बर्तन बैंक और टेंट हाउस का उद्घाटन।

जगदलपुर| अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अनतॅगत शहर के राजीव गांधी वाडॅ मेंंं मारिया बर्तन बैंक एवं टेंट हाऊस का शुभारम्भ विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू के द्वारा किया गया। विधायक इस नए काम की शुरआत होने से महिला समूह के महिओं को मिलेगा। वे स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। हमारी सरकार की मंशा है कि महिला सव सहायता समूह की महिलाएं आगे बढ़े और विकसित हो इसके लिए योजना बनाई जा रही है। महापौर ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 10 से 12 महिला समूह को मिलाकर एक क्षेत्रीय संगठन का गठन होता है जिसे शासन की योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपए का अनुदान
दिया जाता है।

मारिया बतॅन बैक व टेंट हाऊस इस आवति निधि से खोला गया है इसका उद्देश्य महिला सव सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ना है । यह शहर का पहला बर्तन बैंक व टेंट हाउस है। जिसमे क्षेत्रीय संगठन के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवधॅन राव, अनिता नाग, पार्षद योगेन्द्र पांडे, सुनीता सिह, इमरान खान, शुभम् यदु, ललिता राव ,नेहा ध्रुव, श्वेता बधेल,कोमल सेना ,महेन्द्र पटेल,राजपाल कसेर ,दयावती देवां गन, ,व डूडा से श्वेता सोनी व सुरेश गुप्ता अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...