- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Messages Are Given To Remove Malnutrition In Homes
घरों में कुपोषण दूर करने का दे रहे संदेश
नारायणपुर| बच्चों में कुपोषण की कमी लाने के लिए जिले में 8 मार्च से पोषण पखवाड़े की शुरूआत हो गई है। इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम खोड़गांव, बखरूपारा, केरलापाल आदि ग्रामों में घर-घर जाकर बच्चों को सुपोषित आहार देने की समझाइश दी जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के वजन लेने और बच्चों को साफ-सफाई के साथ रहने सहित हाथ धोकर भोजन करने के लिए कहा जा रहा है।
गुरूवार को टीकाकरण दिवस भी मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों द्वारा उपस्थित बच्चों का वजन लिया गया। जागरूकता के लिए दीवारों पर नारे भी लिखे गए। पोषण पखवाड़ा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 से 22 मार्च तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं के साथ पुरूषों को भी सुपोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वे पोषण पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करें और पोषण पखवाड़े के चार मुख्य सूत्रों का पालन करें। उन्होंने कहा चार सूत्रों में पहला शिशु का प्रथम एक हजार दिवस, दूसरा एनीमिया, तीसरा हाथ धुलाई व स्वच्छता और चौथा पौष्टिक आहार है, इस पर ध्यान रखने के लिए कहा गया है।