- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Millers Became Active After Picking Up Notice From The Collector Pick Up In Paddy
कलेक्टर से नोटिस मिलने के बाद धान के उठाव में तेजी, सक्रिय हो गए मिलर्स
तीन दिनों में ही उठाया गया 30 हजार क्विंटल से अधिक धान
धान खरीदी केंद्रों से धान के उठाव में लेटलतीफी पर कलेक्टर डॉ. अय्याज तंबोली की नोटिस का असर अब उठाव पर दिखने लगा है। जिन मिलर्स को नोटिस जारी किया था, वे और अन्य मिलर्स भी धान का उठाव करने में जुट गए हैं। तीन दिनों के अंदर ही 34 मिलर्स ने 30 हजार क्विंटल से अधिक का धान का उठाव
कर लिया है।
मार्कफेड और बैंक के अधिकारियों कहा कहना है कि इसी गति से धान का उठाव किया गया तो करीब 15 दिनों के अंदर धान का उठाव पूरा कर लिया जाएगा। जिस दिन कलेक्टर 11 मिलर्स को धान के उठाव उम्मीद के मुताबिक नहीं करने पर दिया गया था उस दिन तक कस्टम मिलिंग में शामिल 34 मिलर्स ने जिले के 60 धान खरीदी केंद्रों से 5 लाख 68 हजार क्विंटल धान का उठाव किया था जबकि सोमवार को यह मात्रा बढ़कर 6 लाख 2 हजार 121 क्विंटल तक पहुंच गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के विपणन अधिकारी आर बी सिंह ने धान का उठाव जल्द होने से समितियों और मिलर्स दोनों का फायदा होगा। समिति प्रभारी नुकसान नहीं हो इसके लिए धान का उठाव तेजी से हो इसकी मांग कर रहे थे जो मिलर्स ने शुरू कर दी है ।
संग्रहण केंद्र में 3 लाख क्विंटल से अधिक क्विंटल धान पहुंचा: खरीदी केंद्र से धान का उठाव समय पर नहीं होने के चलते मार्कफेड ने जिले के दो संग्रहण केंद्रों में धान रखवा रहा है। बिरिंगपाल और छोटेदेवड़ा में बनाए गए संग्रहण केंद्र में इस समय 3 लाख 5 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। इसमें से करीब 60 फीसदी धान केवल बिरिंगपाल संग्रहण केंद्र में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक संग्रहण केंद्र में धान रखने के लिए मार्कफेड इस साल 40 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च
कर रहा है।
टोकन से खरीदी कब तक शुरू पता नहीं
राज्य सरकार ने खरीदी के अंतिम दिनों में जिन किसानों ने टोकन कटाया और धान नहीं बेच पाया था । उनका धान खरीदने की बात कही है। लेकिन किसानों को दी जाने वाली राहत की शुरआत कब से होगी इसको लेकर अब तक कोई तारीख तय नहीं की गई है । डीएमओ शंभु गुप्ता ने कहा टोकन प्राप्त किसानों से खरीदी को लेकर कोई निर्देश अब तक नहीं मिला है । उम्मीद की जा रही है यह खरीदी 15 मार्च के बाद शुरू होगी ।
जगदलपुर. पल्ली नाका धान खरीदी केंद्र से उठ गया 90 फीसदी धान।
**