- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Mukti Morcha Agitation With Villagers To Protest Against Carpenter Toll Plaza
बढ़ईगुड़ा टोल प्लाजा के विरोध में ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेगा मुक्ति मोर्चा, हुई बैठक
बस्तर जिले के बढ़ईगुड़ा टोल प्लाजा के खिलाफ बस्तर अधिकार संयुक्त मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन छेड़ दिया है। रविवार को मोर्चा के कार्यकर्ता एनएच 30 पर बने टोल प्लाजा को अवैध रूप से बनाकर यहां से वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्राम घाटलोहंगा के ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से इसका विरोध करने की बात कही है। बताया जाता है कि साल 1972 में इस जगदलपुर-रायपुर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया।
तत्कालीन समय में सड़क की चौड़ाई 22 मीटर रखी जानी थी, जिसके हिसाब से जमीन अधिग्रहण भी हुआ, लेकिन सड़क 7 मीटर चौड़ी ही बनाई गई। बाद में केंद्र सरकार के एनएचएआई के जरिए रायपुर-जगदलपुर सड़क को फोरलेन बनाने राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजा, जिस पर अनुमति मिलने के बाद 21 मीटर अतिरिक्त जमीनों का अधिग्रहण करने का आदेश राज्य सरकार ने दिया। इस अधिग्रहण में किसानों से बलपूर्वक विरोध के बावजूद जमीन ले ली गई और कुछ किसानों ने मामले को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के जारी होने के दौरान ही एनएचएआई ने फोरलेन सड़क बनाने से मना करते हुए इसे 2 लेन करने कहा। इस पर 4 विभागों में सड़क को बांटकर ठेकेदारों को काम करने की अनुमति दे दी गई। इस सड़क की कुल अनुमानित लागत 13 सौ करोड़ बताया जाता है। साल 1972 में 7 मीटर चौड़ी सड़क को अब 3 मीटर अतिरिक्त बनाकर पुरानी सड़क की महज मरम्मत की गई है।
इस पर फोरलेन सड़क के लिए परियोजना भी मंजूर हुई थी। अब जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक कोई निर्माण नहीं हो सका है। मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में बैठक कर बढ़ईगुड़ा टोल प्लाजा के विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय की जाएगी। इस दौरान डमरूधर बघेल, मुन्नालाल यादव, मानसिंह नाग, संतोष तिवारी, तुलाराम, हेमनाथ, प्रवीण, मनोज कश्यप, देवचंद, शंभू बघेल, जयप्रकाश डहरे, प्रेमलाल, सोमारू जांगड़े, लक्ष्मण कुर्रे, फोमसिंह, कमलोचन, नवनीत चांद, बैनी फर्नांडिस, मनीष गढ़पाले, विक्रम लहरे, सतीश वानखेड़े सहित अन्य मौजूद थे।
जगदलपुर. टोल टैक्स के विरोध में नारेबाजी करते मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी ।