पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sukma News Chhattisgarh News Naxalite Leaflets Found In Haram Names Of Bjp Congress Leaders Sp Said This Is Doubtful

हारम में मिले नक्सली पर्चे में भाजपा-कांग्रेस नेताओं के नाम, एसपी बोले- यह संदिग्ध है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौका मिलते ही नेताओं को मारने की दी धमकी

पर्चे में यह लिखा है

भाजपा नेता चैतराम अटामी, अभिलाष तिवारी, मनीष सुराना, नंदलाल मुड़ामी, मुन्ना मरकाम व कांग्रेस नेता अवधेश गौतम का नाम पर्चे में है। इन्हें जनता का शोषक व भाजपा- कांग्रेस का दलाल बताया है। साथ ही मौका मिलने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है।

कैमरा लगाने में हो रही देर

गीदम में असामाजिक तत्वों की करतूत बढ़ती जा रही है। हारम चौक में कभी छिटपुट चोरी जैसी घटनाएं भी हो रही हैं। चौक-चौराहों में कैमरा लगाने की योजना अधर में है।

हारम चौक में मिला नक्सली पर्चा।


दंतेवाड़ा| होली के दूसरे दिन हारम चौक में नक्सली पर्चे मिलने से दहशत फैल गई। चौक में पत्थरों के नीचे दबाकर रखे गए लाल स्याही से लिखे पर्चे में भाजपा- कांग्रेस के नेताओं के नाम हैं। पर्चा दक्षिण बस्तर सब जोनल के नाम से लिखा गया है। पुलिस इसे असामाजिक तत्वों की करतूत मान रही है। इधर बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने जबरन कुछ लोगों ने इस तरह की करतूत की है। इसमें हारम के ही कुछ युवाओं के नाम
सामने आ रहे हैं।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि नक्सलियों के नाम का मिला यह पर्चा संदिग्ध है। दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का क्षेत्र बारसूर, गीदम नहीं है। पर्चे की हैंड राइटिंग की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...