पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dantewada News Chhattisgarh News Naxalites Uprooted 15 Days After Electric Poles Were Installed Transformer Installed After 15 Years

बिजली खंभे लगने के 15 दिन बाद नक्सलियों ने उखाड़ दिया था, 15 साल बाद ट्रांसफॉर्मर लगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोटाली से दोबारा बिजली देने की शुरुआत, पहली बार हर घर पहुंचेगी बिजली


पोटाली, बुरगुम, नीलावाया, अरबे, नहाड़ी, ककाड़ी ये सब ऐसे गांव हैं जहां कभी बिजली पहुंची थी। हर घर में बिजली पहुंचती, ग्रामीण खुशी मनाते, इसके पहले नक्सलियों ने तबाही मचा दी। पोल लगने के करीब 15 दिनों बाद ही उखाड़ दिए थे। इसके बाद से 15 साल तक ये गांव अंधेरे में डूबे रहे। नक्सलियों ने इस इलाके में अपनी पैठ ऐसी जमा ली थी कि यहां प्रशासन का पहुंचना भी बेहद मुश्किल भरा हो गया था। अब ये गांव फिर से रोशन होने शुरू हुए हैं।

शुरुआत पोटाली गांव से हुई है। सुरक्षा बलों का कैम्प बैठने के बाद यहां बिजली पहुंचाने सबसे पहले ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हुआ और अब घरों में कनेक्शन भी देने की शुरुआत हो गई है। इसके लिए 52 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अभी गांव के पटेलपारा के 22 घरों में कनेक्शन दे दिए गए हैं। सालों बाद अब इस गांव के सभी घर रोशन होंगे। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी रविवार को पोटाली पहुंचे। उन घरों में जाकर देखा जहां बिजली पहुँचाई गई है। उन्होंने स्विच ऑन कर लाइट भी जलाई। कलेक्टर ने बताया कि पहली बार इस गांव के सभी घरों में बिजली पहुंचेगी। एक पारा के 22 घरों में कनेक्शन दे दिया गया है। गांव के सातों पारा के हर घर में बिजली कनेक्शन देने का काम पूरा हो जाएगा। पोटाली के बाद इसके आसपास के गांवों में भी विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।

दो गांव पहुंच काम देखा

रविवार को कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, सीआरपीएफ डीआईजी डीएन लाल , एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, सीईओ एस आलोक सहित अन्य अफसर पोटाली, बुरगुम गांव में पहुंचे। यहां शुरू किए गए कई सारे कामों का निरीक्षण भी किया।

सोलर लाइट से घरों में रोशनी पहुंचाने हुई थी कोशिश

क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि 15 साल पहले यहां घरों में बिजली आनी शुरू हुई थी। लेकिन नक्सलियों ने बिजली के तार तोड़, खंभे उखाड़ दिए थे। इसके बाद हाल ही में सोलर लाइट के ज़रिए रोशनी लाने की कोशिश हुई, लेकिन बहुत ज़्यादा सफलता नहीं मिली।ट्रांसफार्मर लग गया है। अब अच्छा लग रहा है हर घर में बिजली पहुंचेगी। इधर पोटाली के पास के गांव नीलावाया, बुरगुम के ग्रामीणों ने कहा कि अब उम्मीद है हमारा गांव भी जल्द रोशन होगा।

दंतेवाड़ा. 15 साल बाद ग्राम पोटाली बिजली से रोशन हुआ।
खबरें और भी हैं...