- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Newly Married Woman For Dowry Case Registered
दहेज के लिए नवविवाहिता से मारपीट, केस दर्ज
कांंकेर | भानुप्रतापपुर थानांतर्गत ग्राम साल्हे में महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने दहेज नहीं लाने को लेकर मारपीट कर प्रताडि़त किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साल्हे की पूजा सेवारिया (24) की शादी 1 जुलाई 2017 में किया था। इसके बाद से लेकर अभी तक दहेज मांगे जाने की शिकायत पूजा सेवारिया ने की है। पूजा सेवारिया का मायका केंवटी में है।