- Hindi News
- National
- Bastar News Chhattisgarh News No Dirty Water Will Flow Drain Will Be Made 380 Meters
नहीं बहेगा गंदा पानी, 380 मीटर की बनेगी नाली
नाली निर्माण का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य।
भाटपाल| नगर पंचायत बस्तर के वार्ड क्रमांक 14 में में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में सड़क पर बहने वाले गंदे पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। वार्ड के लोगों की मांग को पूरा करते हुए नगर पंचायत यहां पर 380 मीटर की नाली निर्माण के साथ दो पुलिया भी बनाएगी। गुरुवार को इस काम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि इस काम पर करीब 12 लाख रुपए खर्च होगा। ठेकेदार अयोध्या प्रसाद को इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। इस दौरान रामचन्द्र बघेल, बुधराम कश्यप, बन्टी हरदाहे एवं वार्डवासी
मौजूद थे।