- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News One Day District Level Agricultural Fair On 18th
एक दिवसीय जिलास्तरीय कृषि मेला 18 को
नारायणपुर| कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के तहत जिले के ग्राम छोटेडोंगर में 18 मार्च को एक दिवसीय जिलास्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस मेले में कृषि विभाग के साथ-साथ कृषि के समवर्गी विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस मेले में किसानों को खेती किसानी की नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल करने और कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में समझाया जाएगा।