पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Opposition To Hand Over Icu To Private Hospital Said Staff Should Be Removed

निजी अस्पताल को आईसीयू सौंपने का विरोध, कहा-स्टाफ हटाया जाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीमार पड़े हैं बस्तर के अस्पताल
**

जगदलपुर| महारानी हॉस्पिटल में आईसीयू के छह बेड पर इलाज की व्यवस्था निजी हॉस्पिटल को देने का अब विरोध शुरू हो गया है। लामनी पंचायत से चुनाव जीतने वाले युवा शिवेंदु झा ने इस मामले में सीएम, कलेक्टर और कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि लगता है कि जिन स्टाफ और डॉक्टर को लाखों रुपये संविदा के तौर पर दिये जा रहे हैं, वो काम करने में अक्षम हैं। ऐसे में सबसे पहले उन्हें यहां से हटाना चाहिये। इसके अलावा उन्होंने निजीकरण का भी विरोध किया है।

बेलारूस से लौटकर गांव में काम कर रहे शिवेंदु ने लिखा है कि जब सीएम और स्वास्थ्य मंत्री सरकारी हॉस्पिटल का संचालन बेहतर बनाने में जुटे हैं तो फिर निजीकरण की क्या जरूरत है। निजीकरण के पीछे किन लोगों का स्वार्थ जुड़ा हुआ है इसकी जांच होनी चाहिये।
खबरें और भी हैं...