पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Pandripani Has Two Sides Assaulted Video Viral

पंडरीपानी के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियों वायरल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोधघाट थाना क्षेत्र के गंगानगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग घायल युवक को मेकॉज में भर्ती करवाने ले गये तो वहां से लौटने के दौरान पंडरीपानी के पास भी जमकर मारपीट की घटना हो गई।

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है और अब वायरल वीडियो के अाधार पर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में एक कार में तोड़फोड़ के अलावा बाइक में भी आगजनी की घटना हुई है। मामले में बोधघाट पुलिस के पास कोई जानकारी ही नहीं है तो वहीं परपा पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर कुछ युवकों की शिनाख्त की गई है और इसी के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

खबरें और भी हैं...