पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bastar News Chhattisgarh News Rains Lashed In Jashpur And Durg In Many Parts Of The State Possibility Of Rain Even Today

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जशपुर और दुर्ग में ओले िगरे, आज भी बारिश की संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर से बस्तर तक छाए रहेंेगे घने बादल

रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं जशपुरनगर में ओले भी गिरे। बिलासपुर से बस्तर संभाग तक शनिवार रात से रविवार सुबह तक कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी रात को हल्की बारिश और गरज-चमक होने के आसार हैं।

वहीं बलरामपुर के वाड्रफनगर और कोरिया जिले के सोनहत 50-50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अंबिकापुर 40, कुसमी, बलरामपुर, कवर्धा, आरंग, रायपुर तथा प्रतापपुर में 30 मिमी तक बरसात हुई। इस दौरान उत्तर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। शनिवार को दिन में अंबिकापुर में 24.6 तथा बिलासपुर और पेंड्रारोड में करीब दो मिमी पानी गिरा। शुक्रवार की रात राजधानी में जमकर बारिश हुई। इस दौरान करीब 25 मिमी पानी गिरा।

दुर्ग के रवेलीडीह गांव में बारिश अाेले के बाद पूरी फसल चौपट हो गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पंजाब और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ है। इसके प्रभाव से उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बना है। यही नहीं पंजाब से झारखंड और हरियाणा तक द्रोणिका भी बनी है। यह दक्षिण उत्तर प्रदेश पर स्थित है। उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर पर नमी वाली हवा का घेरा बना है। यहां से मध्य महाराष्ट्र तक हवा के कम दबाव की एक पट्‌टी है। इसी के प्रभाव से शनिवार को राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई। रविवार को बिलासपुर संभाग के दक्षिणी से बस्तर तक एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...