पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bastar News Chhattisgarh News Rajya Sabha Congress39s Kts And Phoolodevi39s Uncontested Election Almost Fixed Bjp Did Not Field Candidates

राज्यसभा: कांग्रेस के केटीएस व फूलोदेवी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय, भाजपा ने नहीं उतारे उम्मीदवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम बोले- आलाकमान ने तय किए प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार केटीएस तुलसी आैर फूलोदेवी नेताम का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। भाजपा के चुनाव न लड़ने से यह स्थिति बनी है। नतीजे की घोषणा 26 मार्च को कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में विधानसभा के निर्वाचन कक्ष में दोनों ने पर्चा भरा। विधानसभा में सदस्यों की संख्या को देखते हुए भाजपा ने खुद को चुनाव से बाहर कर लिया था।शेष|पेज 9

एक पूर्व सॉलिसिटर जनरल दूसरी आदिवासी नेता

राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए केटीएस तुलसी देश के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं। वे सुप्रीम काेर्ट के वरिष्ठ वकील के रुप में कार्यरत हैं। वहीं महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रही फूलोदेवी नेताम को आदिवासी होने का लाभ मिला। वे इससे पहले विधायक रह चुकी हैं। बस्तर से पहली बार कोई राज्यसभा सांसद चुना जाएगा।

फूलो देवी

केटी तुलसी
खबरें और भी हैं...