- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Said Officers Who Throw Away Goods To Women Should Apologize
कहा- महिलाओं को सामान फेंककर देने वाले अफसर माफी मांगें
अरनपुर में ग्रामीणों
ने निकाली रैली
अरनपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपतीं सोनी सोरी।
अव्यवस्था पर जताई आपत्ति
8 मार्च को दंतेवाड़ा के समेली में सीआरपीएफ ने समारोह रखा। भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था हो गई, कुछ तस्वीरें आईं जिसमें अफसर सामान भीड़ की ओर उछालते दिख रहे थे। इसे अपमान बताकर लाेगों ने आपत्ति जताई है।
नकुलनार| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समेली में महिलाओं को सामान फेंक-फेंककर देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। जेलबंदी रिहाई मंच ने शुक्रवार को अरनपुर में प्रदर्शन करके मांग उठाई कि जिम्मेदार अफसर इस कृत्य के लिए माफी मांगें। इसे महिलाओं का अपमान बताकर वक्ताओं ने कहा कि अगर इंतजाम नहीं कर सकते थे तो लोगों को बुलाना नहीं चाहिए था। प्रदर्शन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी, हिमांशु कुमार, कमला विनय नाग, जया कश्यप, हिड़मे, सुजीत कर्मा समेत अन्य ने अरनपुर थाना प्रभारी सोनसिंह सोड़ी को ज्ञापन सौंपा है।