पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News School Children Who Started Spreading Awareness Said Don39t Be Afraid Of Corona Fight

जागरूकता फैलाने निकले स्कूल के बच्चे बोले- कोरोना से डरना नहीं, लड़ना है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूलों में कोरोना के चलते छुटि्टयां लेकिन करंजी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने अच्छी पहल करते गांव-गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को इसके लक्षण और बचाव के तरीके बताने घर-घर दस्तक देकर सफाई का महत्व बता रहे हैं। बच्चों की इस पहल की सभी जगह सराहना हो रही है। जानकारी के मुताबिक इस समय पूरे विश्व में कोरोना को लेकर लोग भयभीत हैं। कोंडागांव जिले में इसकी चपेट में कोई न आए इसलिए स्कूली बच्चों के द्वारा यह कोशिश की जा रही है। इसको सफल करने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे ग्रामीणों को ‘कोरोना से डरना नहीं, बल्कि लड़ना है’ की समझाइश दे रहे हैं।

कार्यक्रम संयोजक टी एंकट राव ने शुक्रवार को छात्रों से कहा कि वे लोगों को कोरोना वायरस के कारण फैलाई जाने वाली भ्रांतियों के बारे में लोगों को बताए। लोगों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को बार-बार बुखार या छींक आती है और गले में खरास आए तो तुरंत जाकर डॉक्टर को दिखाएं। शिक्षक रमन ठाकुर और टीआर नेताम ने भी इस वायरस के लक्षण और उससे बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। इस अवसर पर वत्सला नाग, सुधा सोम, उपासना यादव, के.ठाकुर, पूर्णिमा ध्रुव एवं संस्था के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

रैली निकालकर लोगों को जागरुक करते करंजी स्कूल के बच्चे।
खबरें और भी हैं...