- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Soldier Shot Himself With Service Rifle At Potali Camp
पोटाली कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली
गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे की घटना
रामाराम स्वामी
नकुलनार| अरनपुर के पोटाली कैंप में एसटीएफ के जवान ने सर्विस रायफल से आत्महत्या कर ली। जवान रामाराम स्वामी ने गुरुवार की सुबह साढ़े चार बजे एके-47 रायफल से गले में गोली मार ली, आवाज सुनकर साथी जवानों ने उस ओर जाकर देखा तो रामाराम स्वामी खून से लथपथ पड़ा मिला। जवान रामाराम राजस्थान के जिला सीकर थाना चला का रहने वाला था। जवान ने मोबाइल फार्मेट कर अपने आपको गोली मारी। वह बुधवार शाम से लगातार कहीं फोन पर बात कर रहा था जो देर रात तक जारी था। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा मोबाइल की जांच करवाई जाएगी। दूसरे कारणों की जांच भी की जाएगी।