पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bastar News Chhattisgarh News Sp Arrives At Priyanka39s House Asks Family Help Surrender

इनामी के घर पहुंचे एसपी, परिजन से कहा- सरेंडर कराने मदद करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बस्तरिया ग्रामीण नक्सलियों को मुख्यधारा में वापस लाने दंतेवाड़ा पुलिस ने एक नया तरीका अपनाया है। बड़े नक्सलियों को सरेंडर कराने पुलिस अब परिवार को जरिया बना रही है। परिवार और ग्रामीणों की मदद से ही नक्सलियों की वापसी कराने की एक नई शुरुआत हुई है। इसे ‘घर लौट आओ, गांव बुलाए तुम्हें’ अभियान के रूप में चलाने की तैयारी है। दंतेवाड़ा पहला ऐसा ज़िला है जहां 5 लाख के इनामी नक्सली बुधरा सोढ़ी को मुख्यधारा में वापस लाने एसपी डॉ अभिषेक पल्लव नक्सली के घर बड़े गुडरा पहुंच गए। नक्सली के माता- पिता, प|ी, बच्चों से मिले। उन्हें दैनिक उपयोग का सामान बांटा। घंटेभर बैठ बातचीत की। बुधरा के बारे में पूछा, परिजनों की समस्याएं सुनी। सरकार की इनामी पॉलिसी, मुख्यधारा में लौटने के फायदे और नक्सलियों की सच्चाई बताई और कहा कि बुधरा को सरेंडर कराने में मदद करें। सरेंडर करेगा तो 5 लाख रुपए मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी के बीच रहकर खेती- बाड़ी करेगा, अच्छा जीवन जीएगा। ग्रामीण व परिवार बेहद खुश हुए, ग्रामीणों व परिजनों ने एसपी को भरोसा दिलाया कि बुधरा को सरेंडर कराने की पूरी कोशिश करेंगे। अब पुलिस अफसरों को उम्मीद है कि बुधरा सरेंडर जरूर करेगा। एसपी के साथ डीआरजी आरआई वैभव मिश्रा भी टीम के साथ नक्सली बुधरा के घर पहुंचे थे। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि इस पहल के बाद निश्चित रूप से इनामी नक्सली बुधरा की घर वापसी होगी और भी नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने ग्रामीणों की मदद से अभियान के रूप में चलाया जाएगा। ग्रामीण बस्तरिया नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा और तेलगु नक्सलियों को तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में
वापस भगाया जाएगा।

जानिए कौन है बुधरा: बड़ेगुडरा गांव का रहने वाला 28 साल का बुधरा सोढ़ी नक्सलियों के दरभा डिवीजन कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य व एलजीएस कमांडर है। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। परिवार से दूर रहकर यह सालों से नक्सल संगठन के लिए काम कर रहा है। तेलम, टेटम, एटेपाल, सूरनार, बड़े लखापाल, गदापाल, मेटापाल, धनीकरका, गढ़मिरी, गदापाल, तोयलंका, परचेली, चिकपाल, जियाकोडता सहित कटेकल्याण इलाके में सक्रिय होकर काम करता है।

अभी इनामी नक्सलियों पर ज्यादा फोकस

पुलिस जनमिलिशिया सदस्यों के साथ ही बड़े इनामी नक्सलियों पर सबसे ज़्यादा फोकस कर रही है। पुलिस की रणनीति में इस बार बड़े इनामी नक्सली हैं। बताया जा रहा है कि इनामी नक्सलियों को चिन्हित कर, उनके परिवार से मिलने की कोशिश पुलिस करेगी।

पुलिस को इन तरीकों से भी मिली सफलता

दंतेवाड़ा में सुरक्षा, विश्वास व विकास के ज़रिए ग्रामीणों का दिल जीतने की पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। सरेंडर नक्सलियों की मदद से साथी नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने, सरेंडर प्रेमी का प्रेमिका को खत लिखकर मुख्य धारा में लाने का सफल प्रयास हुआ है।

इनामी नक्सली बुधरा सोढ़ी को मुख्यधारा में वापस लाने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव बड़ेगुडरा पहुंचकर उसके माता- पिता, प|ी, बच्चों से मिले।
खबरें और भी हैं...