- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Splash Xi Defeated Water Resources Tokapal Defeated Farsgaon
स्प्लैश इलेवन ने जल संसाधन, तोकापाल ने फरसगांव को हराया
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए, जो स्प्लैश इलेवन-जल संसाधन और फरसगांव-तोकापाल के बीच हुआ। पहले मैच में स्प्लैश इलेवन ने जल संसाधन को 9 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में तोकापाल ने फरसगांव पर 5 रनों से जीत हासिल की। स्प्लैश इलेवन के कुणाल और तोकापाल के जम्मू मैन
ऑफ द मैच रहे।
पहले मैच में स्प्लैश इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए जल संसाधन को पहले बल्लेबाजी दी। इसमें कामेश ने 27 आैर जागेश्वर ने 16 रन बनाए। मैजिक ओवर में टीम को महज 1 ही रन मिल सका। इस तरह निर्धारित 10 ओवर में जल संसाधन ने 6 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। स्प्लैश इलेवन के दीपक राठी ने 2 ओवर में 7 रन दिए और 1 विकेट लिया। इधर लक्ष्य का पीछा करते हुए स्प्लैश इलेवन के कुणाल ने 30 गेंदों में 49 रन और दीपक राठी 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। जल संसाधन के गेंदबाज जागेश्वर ने 2 ओवर में 17 रन दिए और 1 विकेट ही हासिल कर पाए। मैच के अंपायर सुखविंदर सिंह सैनी और मनोज मूलचंदानी रहे।
दूसरे मैच में तोकापाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गणेश ने 16 और जम्मू ने 11 रन बनाए। मैजिक ओवर में टीम को 16 रन मिले। निर्धारित 10 ओवर में तोकापाल ने 5 विकेट खोकर 87 रन बनाए। फरसगांव के विप्लव ने 2 ओवर मे 14 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी फरसगांव की टीम के अंकुर ने 32 और अभिषेक ने 14 रन बनाए। मैजिक ओवर में टीम ने 21 रन हासिल किए, लेकिन लक्ष्य तक टीम पहुंच ही नहीं पाई। तोकापाल के गेंदबाज जम्मू ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के अंपायर प्रीतपाल सिंह गैदु और शिवकांत मिश्रा रहे।
मैच के दौरान गेंदबाज की फिरकी पर शॉट लगाने तैयार बल्लेबाज।