- Hindi News
- National
- Dantewada News Chhattisgarh News Strategy To Make Women Self Reliant And Link Them With Employment In The State Cm
राज्य में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबीबनाने व रोजगार से जोड़ने की रणनीति : सीएम
छत्तीसगढ़ी में किया संवाद : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा में संवाद शुरू किया। बघेल ने कहा कि 8 मार्च ल संयुक्त राष्ट्र संघ ह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करे हे। बछर म एक दिन महिला दिवस मनाये के ये मतलब नो हे के हमन ल महिला मन के संसो सिरिफ एक दिन करे बर हे। ये दिन के मतलब हे जम्मो संसो ल सकेल के आत्मचिंतन करना अउ नवा रद्दा, नवा सुविधा बर विचार करना हे। ये अवसर नवा सोच-बिचार के घलो हे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रविवार को लोकवाणी में महिलाओं को बराबरी के अवसर पर अपने विचार रखे। साथ ही रंगों के त्योहार होली की बधाइयां दी। सीएम ने कहा कि राज्य में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है, जो दुनिया के लिए एक उदाहरण है।
रेडियोवार्ता कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम बघेल ने कहा कि राज्य में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और स्वावलंबन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है। महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त बनाने स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां बहुत से समाजों में मातृ शक्ति की प्रधानता है। इन सबके बावजूद महिला और पुरूषों में बराबरी का सवाल सामयिक है। मातृ-शक्ति के बिना इस संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारे छत्तीसगढ़ में तो देवी को अपने हर स्वरूप में मां माना जाता है। दंतेवाड़ा में मां दन्तेश्वरी, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी, रतनपुर में मां महामाया, चन्द्रपुर में मां चंद्रहासिनी के शक्तिपीठ और हर गांव-हर शहर में कोई न कोई लोक आस्था केन्द्र है। जिनके आशीर्वाद से हम तरक्की करते हैं। सीएम ने कहा कि दो दिन बाद होली है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। यह हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है। बघेल ने भक्त माता कर्मा जयंती तथा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ओर त्याग, भक्ति और अध्यात्म का शिखर तो दूसरी ओर
पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान। मातृ-शक्ति के इन दोनों स्वरूपों को नमन। उन्होंने नवरात्र और चेट्रीचंड पर्व की भी प्रदेशवासियों को बधाई दी।
कुपोषण आतंकवाद से ज्यादा घातक : सीएम ने कहा कि नारी को अन्नपूर्णा कहा जाता है। यदि मां कुपोषित व एनीमिया की शिकार रहेगी तो उनके शिशु की सेहत कैसे अच्छी रहेगी।