- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Symptoms Of Corona Found In Si From Maharashtra
महाराष्ट्र से आए एसआई में मिले कोरोना के लक्षण
कोबरा 204 बटालियन के एसआई को बुखार और गले में दर्द की शिकायत
कोबरा 204 बटालियन के एसआई को कोरोना के लक्षण दिखने पर मेकॉज में भर्ती कराया गया है। एसआई हाल ही में महाराष्ट्र के सांगली से छुट्टी बिताकर वापस लौटे थे। इसके बाद से तबीयत खराब थी, उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।्र
हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. केएल आजाद ने बताया कि कोबरा जवान को सर्दी, खांसी, बुखार और गले में दर्द की शिकायत की। उनकी जांच के लिए कुछ नमूने रायपुर एम्स भेजे गये हैं, काेरोना की पुष्टि नहीं होने पर उन्हें दो दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि होती है तो इसे फिर पुणे की लैब में जांच के लिए भेजा जायेगा। अभी सुरक्षा के सारे उपाय किये जा रहे हैं और ट्रीटमेंट देने के साथ उनकी सेहत की निगरानी की
जा रही है।
बताया जा रहा कि सप्ताहभर पहले महाराष्ट्र से लौटने के बाद जवान की तबीयत खराब थी। सेहत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मेकाॅज लाया गया था। इससे पहले दंतेवाड़ा में भी एक युवक को कोरोना संदिग्ध माना गया था। हालांकि जांच रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य पाया गया था। इसके अलावा एक दिन पहले भी सुकमा जिले में केरल से लौटे जवान में कोराेना के लक्षण देखे गये थे इस जवान का इलाज भी डॉक्टर अपनी निगरानी में कर रहे हैं। उसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
मेकाॅज में भर्ती कराया गया संदिग्ध मरीज