- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Tax Recovery Corporation Releases List Of 29 Big Defaulters
कर वसूली: निगम ने 29 बड़े बकायेदारों की सूची जारी की
करों की वसूली में किसी प्रकार की लेटलतीफी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस काम में जुटे हर कर्मचारी को शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करना होगा। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात शनिवार को नगर निगम आयुक्त अरविंद एक्का ने बस्तर भास्कर में संपत्ति कर की वसूली को लेकर छपी खबर के बाद आनन- फानन में ली गई
बैठक में कही।
उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा कि नगर निगम की कई योजनाओं को इसी राजस्व से ही पूरा किया जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए टैक्स की वसूली करें। आयुक्त ने बैठक में मौजूद सहायक राजस्व निरीक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने वार्ड व क्षेत्रों में समेकित कर व संपति कर की शत प्रतिशत वसूली करें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आयुक्त के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने 29 बकायादारों की सूूची जारी की है। जिसमें शहर के अधिकतर बड़े व्यापारी शामिल हैं। इसके अलावा यादव ने निगम की दुकानों का किराया व घोष विक्रय राशि नहीं पटाने वाले व्यापारियों को भी नोटिस जारी किया है। जिसमें 31 मार्च तक टैक्स नहीं पटाने पर दुकान को सील करने की बात
कही गई है।
संपत्ति कर के 29 बकायेदारों को दिया नोटिस
क्र. कर दाता का नाम बकाया राशि
लाख रु. में
1. सुशीलचंद्र पगारिया , 1136833
2. देवेन्द्र सिंह कुशवाहा 444338
3. पुखराज बोथरा 311825
4. अनिल लुक्कड़ 274305
5. पूर्णिमा बाई 230894
6. सुन्दर लाल 203894
7. जे.सी. विश्वास 177009
8. रामसिंह चौहान 156905
9. कमला बाजपेई 150351
10. पूरन खन्ना 139307
11. नेमीचन्द्र खेमरचन्द्र नाहता 132818
12. पूर्णिमा बाजपेई 126562
13. दया शंकर देवांगन 113967
14. सत्मा देवी 112502
15. फूल कुमारी 105804
16. जिया हेमनानी 100230
17. माधुरी पाण्डे 97006
18. बी. सूर्य नारायण 75330
19. बृजपाल सिंह 75168
20. गुप्तेश्वर राव सोनी 71827
21. स्व. राधेकांत बहु 71180
हीरावती, ललिता
22. लल्लू सिंह 69539
23. जयलक्ष्मी सोनी 69259
24. धरमचंद किशोर जैन 66931
25. एस. अप्पलस्वामी 66056
26. रजिया बेगम 61083
27. कांतिलाल पटेल 60610
28. महावीर किशोर जायसवाल 55736
29. स्व. भगवती 53909
भास्कर सबसे पहले: 11 महीने में मात्र 43 वसूली ही कर पाए कर्मचारी
नगर निगम के द्वारा राजस्व वसूली में की जाने वाली लेटलतीफी को लेकर भास्कर ने ही एक दिन पहले सबसे पहले बताया था कि नगर निगम को संपत्ति कर के रूप में इस साल 7 करोड़ 90 लाख रुपए वसूलने हैं लेकिन निगम के कर्मचारी 11 महीने में लक्ष्य का केवल 43 फीसदी ही वसूल पाए हैं। वहीं बकाया संपत्ति कर में 40 रसूखदारों पर ही 80 लाख से ज्यादा का बकाया है।
**