- Hindi News
- National
- Bacheli News Chhattisgarh News Telling The Symptoms Of Cancer Said Possible Avoidance Of Alertness
बताए कैंसर के लक्षण, कहा- सजगता से बचाव संभव
उमाश्री जुम्बा डांस अकेडमी की संचालिका उमा एवं ग्रुप के सभी महिलाओं द्वारा रविवार को आदिवासी भवन में महिला दिवस मनाया गया। अतिथि के रूप में डॉ. सरिता, संगिनी महिला समिति की अध्यक्ष शीला साहू, उपाध्यक्ष कविता सक्सेना, कोषाध्यक्ष मंजू राव मौजूद थीं।
इस अवसर पर डॉ. सरिता ने महिलाओं में फैल रही कैंसर की जानकारी एवं बचाव के तरीकों के बारे में बताया और कहा की सुरक्षा से बचाव संभव है। सभी महिलाओं ने एक
साथ केक काटा। इस दौरान जुंबा डांस ग्रुप की सभी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें इस बात को लेकर चर्चा हुई कि किस प्रकार एक गृहणी अपने परिवार को समय देने के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकती है। बचेली क्षेत्र की बालिका नीतू सिंह जो अपनी पढ़ाई के साथ माता-पिता द्वारा चौपाटी में लगाए गए दुकान में उनके काम में मदद करती है, उन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
बचेली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केक काटती महिलाएं ।
कानूनी और उनके अधिकार के बारे में जानकारी देते अतिथि।
महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी
नगर के मंगल भवन बचेली में महिला जिला परियोजना अधिकारी कल्पना के तत्वावधान में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वार्ड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, पार्षद बीना साहू, रीना दुर्गा, अर्चना उइके, दमयंती साहू, फिरोज नवाब, सीताराम आचार्य, दंतेवाड़ा से पूजा और मनीषा ठाकुर भी उपस्थित रहीं। पालिका अध्यक्ष पूजा साव एवं पार्षद फिरोज नवाब ने भी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और नारी शक्ति के विषय पर बातें रखीं। रविवार को रैली निकालकर पोषण और स्वच्छता संबंधी संदेश दिया।