- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News The Rain Drains Due To Little Rain What Will Happen If It Becomes Faster
जरा-सी बारिश से नालियां जाम, तेज हुई तो क्या होगा
शहर सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण के साथ ही शनिवार की दोपहर के बाद एक बार फिर थोड़ी देर की बारिश ने जगदलपुर शहर को हलाकान कर दिया है। बारिश से जहां शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई तो वहीं नालों का कचरा सड़क पर बहने लगा। जिसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी लोगों को गीदम दंतेवाड़ा मार्ग पर उठानी पड़ी। सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत जहां अधूरी पड़ी इस सड़क पानी भर गया तो वहीं नालियों का पानी सड़क पर बहने लग। अचानक हुई तेज बारिश के चलते इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। सड़कों पर भारी जलभराव रहा।
इस कारण कर्मचारी अपने कार्यालय व घरों में देरी से पहुंचे। गंगानगर वार्ड पार्षद राजेश राय ने बताया कि शनिवार को करीब दो घंटे तक हुई बारिश के चलते करीब गीदम रोड में करीब ढाई फीट ऊपर तक पानी भर गया था । जिसके चलते इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को जमकर परेशानी उठानी पड़ी। राय ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत इस मार्ग का चौड़ीकरण काफी धीमी गति से किया जा रहा है। अचानक हुई बारिश के चलते नालियों का पानी भी सड़क पर बहने लगा जिसके चलते काफी जल भराव हो गया आने वाले दिनों में इस तरह की कोई जल भराव नहीं हो इसको लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों से बात की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर गंगानगर और महात्मा गांधी वार्ड में रहने वाले सुजीत कुमार, अंजनि , र|ेश, संजीव , सुलोचना, आरती और अन्य लोगों ने कहा कि बारिश ने एक बार फिर से जिला प्रशासन की पोल खोल कर रख दिया है। कुछ दिनों पहले महापौर सफीरा साहू निगम अमले के साथ गंगानगर वार्ड में आई थी और जल भराव क्षेत्रों को दौरा कर इस समस्या को दूर करने की बात कही थी । लेकिन जगदलपुर गीदम मार्ग में नालियों का पानी न जाए और सड़क पर जल भराव की स्थिति नहीं हो इसके लिए कोई वादा उन्होंने नहीं किया था । सालों से हो रही इस अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है । लोगों ने कहा कि शनिवार को हुई हल्की व मध्यम बारिश बारिश ने यह साबित कर दिया है कि अभी भी स्थिति नहीं सुधरी है। इसके अलावा बारिश के हुए 24 घंटे के बाद लाल बहादुर शास्त्री वार्ड की सड़कों पर जल
जमा हुआ है।
नगर में सफाई की खुली गई पोल
महापौर सफीरा साहू एमआईसी मेंबर के साथ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्ड में पहुंच लोगों की समस्याओं को जानकर से दूर करने में लगी हुई हैं। लेकिन उनकी इस पहल का कोई असर सफाई व्यवस्था नहीं पड़ा । हालत यह रही बारिश के चलते सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी वार्ड में बारिश के चलते नालियों की सफाई नहीं होने के चलते नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा । शाम को हुई इस बारिश के चलते लोगों को पानी भरने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। गौरतलब है कि सरदार पटेल वार्ड में सालों से लोग नाली में बर्तन रख पीने का पानी भर रहे हैं।
लोग 30 से 40 मिनट फंसे रहे जाम में
बारिश के बाद गीदम रोड में लोग 10-15 मिनट तक जाम में फंसे रहे। हैरानी की बात है कि बारिश औैर अन्य सीजन में इस मार्ग में लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने कोई उपाय अब तक जिला प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया है । केवल गुरूगोविंद सिंह चौक के पास खानापूर्ति के लिए कुछ जवानों को तैनात किया गया है । लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। इधर इसी मार्ग में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला समय पर सफाई नहीं होने के चलते जाम है । लोगों ने कहा कि यदि कुछ देर बारिश होती तो इस नाले का पानी भी सड़क पर बहने लगता।
जगदलपुर. बारिश होने से लाल बहादुर शास्त्री वार्ड की सड़क पर जल जमाव।
जगदलपुर. गीदम जाने वाले रोड पर जमा पानी।