पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News The Rituals Of Brahmins Will Be Punished On Marriage

ब्राह्मणों के रीति-रिवाज से शादी पर दिया जाएगा दंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर. बड़े चकवा में मुरिया समाज की बैठक के दौरान मौजूद लोग।

जगदलपुर| बस्तर ब्लॉक के बड़े चकवा में कंकालिन बावड़ी गुड़ी में मुरिया समाज की बैठक हुई, जिसमें जन्म संस्कार, विवाह और अंतिम संस्कार की रस्तों पर चर्चा की गई। समाज ने विभिन्न संस्कारों में होने वाले खर्च और कुरीतियों को दूर करने पर विचार किया। इस दौरान सामाजिक कार्यों के नाम पर होने वाले व्यर्थ खर्च न करने का निर्णय लिया गया।

समाज ने ये भी निर्णय लिया कि व्याप्त कुरीतियों को बदलकर पारंपरिक रूढ़ीवादी प्रथा, रीति-रिवाज के अनुसार सामाजिक कार्य किए जाएं। इसके बाद जन्म संस्कार पर संतुराम मौर्य ने कहा कि जन्म के तीन दिन के बाद कशा रस्म होती है, जिसके 9 दिन के बाद छठी मनाई जाती है। विवाह संस्कार पर बनसिंह मौर्य ने बताया कि पारंपरिक रूप से पुजारी रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न करवाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि ब्राह्मणों के रीति-रिवाज से शादी करने पर परिवार को दंडित किया जाएगा। इसके अलावा शादी में बफे सिस्टम बंद कर पंगत में खाना खिलाने का निर्णय भी लिया गया है। इधर शादी-विवाह में टीका के दौरान अनावश्यक रूप से कपड़े और बर्तन देने की प्रथा भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। इधर मृत्यु संस्कार पर बलदेव मौर्य ने कहा कि मृत्यु के बाद सगे-संबंधियों को कपड़े दिए जाते हैं, जिसे अब कपड़े की जगह रूपए दिए जाने चाहिए। इसके अलावा विभिन्न संस्कारो में खीर-पुड़ी को भी बंद कर दिया गया है। इस दौरान डीआर पुजारी, जगदीशचंद्र मौर्य, गिरधर कश्यप, भुरकुड़ बघेल, शिवराम मौर्य, भाजीराम मौर्य, वीरेंद्र कश्यप, रामनाथ सहित अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...