- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Train Could Not Start In A Year Due To Lack Of Political Pressure
राजनैतिक दबाव न होने से ट्रेन सालभर में शुरू नहीं हो सकी
जगदलपुर| जगदलपुर को दुर्ग से रेल कनेक्टिविटी देने वाली दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस बीते एक साल से बंद पड़ी है। जगदलपुर से रायपुर की सड़क मार्ग से दूरी 300 किमी है, जहां सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से ही आना-जाना किया जा सकता है। साल 2012 में शुरू हुई दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस की शुरुआत से बस्तर के लोगों में खुशी भी देखी गई, लेकिन एक साल से बंद इस ट्रेन के कारण लोगों को इसका फायदा ही नहीं मिल पा रहा है।
लगातार ट्रेन को स्थगित रखा गया है। फिर से इस ट्रेन को बहाल करने की मांग बस्तर के लोगाें ने की है। मालूम हो कि साल 2012 में तत्कालीन रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस को एक दिन की आड़ में चलाने का फैसला किया था, जिसके बाद इसे चलाया भी गया। भाजयुमो नेता संग्राम सिंह राणा ने कहा कि इस ट्रेन ने अपने स्थगन का कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। राजनैतिक दबाव की कमी के कारण ट्रेन नहीं चल पा रही है। ट्रेन कब शुरू होगी, यह बात जिम्मेदार अफसर भी बताने तैयार नहीं हैं।
वाॅल्टेयर रेलमंडल के मुताबिक बिलासपुर रेल जोन के तहत दुर्ग स्टेशन यार्ड में निर्माण का हवाला देकर इसे रद्द किया गया था। इसके अलावा पिछले साल रायगड़ा के पास पुल टूटने, हुदहुद तूफान से रेललाइन को नुकसान पहुंचने के कारण 2 महीनों से ज्यादा समय तक इसे रद्द रखा जा चुका है। राणा ने सांसद दीपक बैज और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप से इस ट्रेन को चालू कराने रेलमंत्री से मिलने की मांग की है।