डंपर की चपेट में आई साइकिल सवार दो बहनें, एक की मौत
राजनांदगांव |डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौत हो गई। जबकि दूसरी युवती घायल हो गई। जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। ग्राम नदियापार निवासी कलिता पिता निजाम सिंह कुंजाम (30) छोटी बहन कविता पिता निजाम सिंह कुंजाम (23) के साथ साइकिल से जरूरी सामान लेने आई थी। सामान लेने के बाद दोनों गांव लौट रही थी तभी ग्राम छुरिया से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क पर सामने से आ रहे डंपर चालक ने साइकिल सवार बहनों को अपनी चपेट में ले लिया।