पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdalpur News Chhattisgarh News Warning To Close Anganwadi If Demands Are Not Met By The End Of The Session

सत्र के खत्म होने तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंगनबाड़ी बंद करने की चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का धरना

जगदलपुर. प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं।

जगदलपुर| केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मांगों को पूरा करने के बजाय केवल आश्वासन मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने शुक्रवार को प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में धरना दिया।

छग प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष रूकमणी सज्जन और जिलाध्यक्ष प्रेमबती नाग ने कहा कि मांगें पूरी करने राज्य सरकार को बजट सत्र का समय दिया जा रहा है। इसके बाद भी यदि ये मांगें पूूरी नहीं की जाती है तो आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद रैली निकाली और चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर को सौंपा। प्रदर्शन के कारण बस्तर संभाग में संचालित करीब 10 हजार आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

ये हैं मांगें: 1- प्रधानमंत्री की घोषणा को लागू करते हुए एरियर्स के अंतर राशि का भुगतान किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मध्यप्रदेश के समान वेतन दिया जाए। सेवानिवृत्त होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 50 व सहायिका को 25 हजार रुपए दिया जाए। ग्रीष्मकालीन अवकाश आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू किया जाए।
खबरें और भी हैं...