- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Women Are Contributing As Successful Businessmen All Over The World Singh
महिलाएं पूरी दुनिया में सफल व्यवसायी बनकर योगदान दे रहीं: सिंह
गीदम| 231वीं बटालियन जावंगा द्वारा रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एजुकेशन सिटी जावंगा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान भवानी पुनेम सहायक खंड शिक्षा अधिकारी गीदम एवं फरहाना रिजवी प्राचार्य, व प्रभा यालम अधीक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गीदम की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह यादव कमांडेड 231वी बटालियन, संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, राजीव यादव द्वितीय कमान अधिकारी एवं समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में कमांडेंट ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट द्वारा विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं को संबोधित किया गया।
जिसमें जिसमे उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं। वर्तमान में महिलाएं पूरी दुनिया में बिजनेस, उद्यमी कार्यों और वेतन रहित श्रम के रूप में अर्थव्यवस्था में काफी बड़ा योगदान देती है। साथ ही कारपोरेट जगत की बात करें तो आज हर बड़े पद पर महिलाएं सुशोभित हैं।