- Hindi News
- National
- Jagdalpur News Chhattisgarh News Women Will Get Self Employment Opportunities In Urban Prosperity Festival
शहरी समृद्धि उत्सव में महिलाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के मौके
रायपुर | 28 मार्च से शुरू हो रहे शहरी समृद्धि उत्सव में महिलाओं को स्वरोजगार के मौके भी मिलेंगे। इसके लिए शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न स्वरोजगार की विभिन्न जानकारियों के बारे में भी बताया जाएगा। महिलाएं अपने समूह कैसे बना सकती हैं, समूह के जरिए किस तरह की गतिविधियां की जा सकती है। समूह को बनाने के लिए किस तरह आर्थिक मदद मिलती है, ऐसी सभी जानकारियां एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। ऐसी महिलाएं जो खुद का व्यवसाय शुरु करने के लिए ट्रेनिंग लेना चाहती है, उन्हें कौशल विकास और अन्य योजनाओं के लिए पंजीयन की सुविधा भी शहरी समृद्धि उत्सव में दी जाएगी। नगरीय प्रशासन सभी नगरीय निकायों के माध्यम से एनयूएलएम के माध्यम से शहरी समृद्धि उत्सव की तैयारियों में इन बिंदुओं को शामिल कर रहा है। प्रदेश और देश में अच्छा
प्रदर्शन कर रहे महिला सेल्फ हेल्प-ग्रुपों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के लिए विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।