पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kondagaon News Chhattisgarh News Women39s Day Female Danteshwari Fighter Honored With Women39s Group In Sameli

महिला दिवस... समेली में महिला समूह सहित महिला दंतेश्वरी फाइटर का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नकुलनार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को समेली में जिला प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें स्वसहायता समूहों को पुरस्कृत किया गया साथ ही नक्सल प्रभवित क्षेत्रों में काम करने वाली आश्रम अधीक्षिका सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दन्तेश्वरी फाइटर्स ने नृत्य और नाटक के माध्यम से नक्सली अत्याचार और उनके द्वारा लगाई जाने वाली जन अदालत के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को जरूरी सामान सहित कपड़े बांटे गए । कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने महिला को दी बधाई साथ ही एसपी डॉ अभिषेक शांडिल्य व सीआरपीएफ के डीआईजी डीएन लाल जिला पंचायत सीओ आलोक मौजूद थे । एसपी ने कहा कि पोटाली,बुरगुम हुआ नक्सल मुक्त हो रहें है यहां विकास कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा ।

आयोजन.. विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी किया डांस और दिए पुरस्कार

कोंडागांव| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर महिला कांग्रेस के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताएं होने के साथ भजन और डांस कार्यक्रम हुए। इस दौरान हल्बी गीत पर विधायक मोहन मरकाम , जिपं अध्यक्ष देवचंद मातलाम और प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष श्रीवास्तव ने भी डांस किया । इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया । इसके अलावा कोंडागांव का मान- सम्मान बढ़ाने वाले बेटियों का सम्मान किया । मातृ शक्ति को महिला दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतियोगिता के दौरान सबका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भागवती पटेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखबति मरकाम, शहर अध्यक्ष तबसुम बानो सहित शहर व सुदूर क्षेत्र की महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...