पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भिलाई. भरनी गांव में बीते सप्ताह हुई हत्या के आरोपी तक पुलिस पहुंच गई। अहमदाबाद में अपने भाई के घर रह रहे आरोपी ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को जुएं की लत थी, वह शराबी भी है। घटना के दिन वह ब्याज में पैसे उधार मांगने वासुदेव और उसकी पत्नी चैतीबाई के पास गया था। दोनों ने ताराचंद को रुपए देने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए तारा ने अपने पास रखे चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। बुरी तरह से जख्मी चैतीबाई की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना के बाद आरोपी अहमदाबाद भाग गया। पुलिस ने वासूदेव से आरोपी के बारे में पूछताछ की मगर कोई अहम जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को अपनी तहकीकात में पता चला कि गांव का एक युवक कई दिनों से गायब है। उसके बारे में पता करने पर वह आरोपी ताराचंद ही निकला। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूला। घटना की सूचना पुलिस को गांव के लोगों ने दी थी। बुजुर्ग दंपति लकड़ी बेचने का काम किया करते थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.