विदेश से 10 और संदिग्ध ट्विनसिटी लौटे, सभी का होम आइसोलेशन शुरू
कोरोना वायरस का खौफ बढ़ते ही जा रहा है। प्रशासन इस मामले में कोई भी चूक नहीं चाहता। विदेश से लौटने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। शनिवार को विदेश से लौटने वाले 10 और लोग सामने आए हैं। इनका स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन शुरू किया। इसके पहले ही 27 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इधर कोरोना वायरस के मद्देनजर स्कूल बंद करने के निर्देश के बाद भी पीटीएम मीटिंग करने वाले तीन निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विदेश से लौटने वाले लोगों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। ऐसे लोगों की सूची एयरपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग को मिली और उन्होंने उन्हें ट्रेस किया है। ये दस लाेग सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया और दुबई से लौटे हैं। पांच लोग विदेश में नौकरी करने वाले हैं।
असर: इंदिरा कला संगीत विवि में भी सभी परीक्षाएं स्थगित
राजनांदगांव|कोरोना वायरस से बचाव को लेकर इंदिरा कला संगीत विवि में भी अवकाश घोषित किया गया है। विवि में 31 मार्च तक अवकाश रहेगा। वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष को छोड़कर शेष सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। विवि प्रशासन ने बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं के लिए अलग से समय सारणी की घोषणा जल्द की जाएगी। विवि में वर्तमान में संचालित सभी कक्षाओं, कार्यशालाओं और प्रयोगशालाओं को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
इधर हेमचंद यादव दुर्ग विवि ने भी फर्स्ट और सेकंड ईयर समेत कई पीजी कक्षाओं की परीक्षा स्थगित किया गया है। इस संबंध में विवि की ओर से सभी कॉलेजों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
अलर्ट: अस्पताल में हेल्प डेस्क शुरू
सुपेला में पहुंची रशियन महिलाएं, पुलिस जांच में गई, वीजा देख लौटी
तीन स्कूलों में पहुंची शिक्षा विभाग की टीम
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 31 मार्च तक सभी स्कूलों में सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधि बंद करने एवं अवकाश संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग की टीम ने बोरसी और रिसाली इलाके की स्कूलों में दबिश दी। अब इनके खिलाफ जुर्माना वसूला जाएगा।
इधर, 33 लोगों का होम आइसोलेशन पूर्ण
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विदेश से लौटने वाले इस तरह कुल 69 लोगों के विदेश से यहां लौटे हैं। जिसमें 7 लोग यहां नहीं मिले हैं। 33 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा कर लिया गया है और वे कोरोना से मुक्त मिले हैं। इन सभी को 24 दिन तक होम आइसोलेशन करना पड़ा।
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर हेल्प डेस्क शुरू किया है।
भिलाई|कोरोना वायरस के खौफ की वजह से विदेश से लौटने वाले हर नागरिक पर प्रशासन की नजर है। प्रियदर्शनी परिसर में शनिवार दोपहर अचानक बड़ी संख्या में सुपेला पुलिस एक आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर पर दबिश देने पहुंच गई। पुलिस सेंटर पर विदेश के आई युवतियों की जांच करने पहुंची थी। लेकिन सेंटर संचालक की हठ के चलते पुलिस सिर्फ युवतियों का पासपोर्ट चेक करके लौट आई। टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि रशिया से युवतियों के सेंटर पर आने की सूचना मिली थी। सभी का वीजा-पासपोर्ट देखा गया है।