प्रदेश स्तरीय समारोह में 12 प्राचार्य, 50 शिक्षिकाओं, 40 छात्राओं का हुआ सम्मान
शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहीद मेमोरियल हाॅल, सीएसआईटी कोलिहापुरी में राज्य स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन के नेतृत्व में हुआ।
समारोह में 12 प्राचार्य, 50 शिक्षिकाओं को नारी शक्ति प्रतिभा र| सम्मान और 40 बालिकाओं को बालिका प्रतिभा सम्मान व 3 सदस्यों को संस्था को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के पहले सत्र में प्रदर्शनी का आयोजन, प्रांतीय पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिले की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बतौर अतिथि दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पद्मश्री शमशाद बेगम, ऊषा बारले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू सहित विभिन्न समाज, संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शासकीय उमा शाला अंडा के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके बाद संयोजक डॉ. शिवनारायण, प्रांताध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, पवन सिंह, जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत साहू, रेखा शर्मा आदि का सम्मान किया गया। संयोजक ने आयेाजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह मंच शिक्षक व छात्र के सर्वागीण विकास के लिए गठित किया गया है, जिसमें शुद्ध रूप से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। प्रतिभाओं को निखारने व मंच प्रदान करने के बाद उचित सम्मान दिलाना हमारा पहला प्रयास होगा। दूसरे सत्र में जिपं अध्यक्ष शालिनी यादव, रायपुर जिपं अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, पूर्व न्यायाधीश मैत्रियी माथुर आदि के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। संगठन के प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि इस अकादमी द्वारा शिक्षकों के विकास के लिए कार्य किया जाता रहेगा।
शिक्षक कला व साहित्य अकादमी में सीएसआईटी में आयोजन किया।
शिक्षकों ने सिक्के, मेटल स्केच, ज्वेलरी की लगाई प्रदर्शनी
इस अवसर पर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें सिक्का प्रदर्शनी-खरारी राम देवांगन, पाषाण प्रदर्शनी- परसराम साहू, ज्वेलरी प्रर्दशनी-बेनीराम वर्मा, संस्कृत भाषा प्रर्दशनी ईश्वरी देवांगन, मेटल स्केच प्रर्दशनी विक्रम सिंह, कलाकृति प्रदर्शनी पुष्पा चौधरी, पाठ्य सामग्री प्रदर्शनी अंशु मित्तल व पर्यावरण प्रदर्शनी विजय लक्ष्मी राव ने लगाई, जिसे सभी ने सराहा। सभी का सम्मान किया गया। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी हुए।