पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेप के 120 बच्चों ने अराउंड द वर्ल्ड डांस से दिखाई सभी देशों की संस्कृति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीपीएस भिलाई में पूर्व प्राथमिक विभाग की नर्सरी एवं प्रेप कक्षाओं का 34वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।

जिसमें कक्षा प्रेप- बी, सी और डी के 120 छात्र-छात्राओं ने ‘अराउंड द वर्ल्ड’ के माध्यम से विश्व के सभी देशों की संस्कृति को एक मंच पर उतारा। संदेश दिया कि डांस एक ऐसी सांस्कृतिक कड़ी है जो विभिन्न देशों की संस्कृतियों एवं लोगों को भावना के धरातल पर एकसूत्र में पिरोती है। इनके अलावा प्रेप ए, ई और एफ के 120 बाल कलाकारों ने ‘फंकी फीट’ के माध्यम से आज जीवन की व्यस्तता और तनावपूर्ण माहौल में शांति एवं सुखपूर्वक जीवन जीने का रहस्य हँसी और प्यार को प्रदर्शित किया।

288 बच्चों का सम्मान

इस कार्यक्रम में स्कूल के 288 बच्चों को विशिष्ट उपलब्धियों के लिए अतिथियों ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि बीपी. सिंह, ईडी. वर्क्स बीएसपी, विशिष्ट अतिथि एसएन. आबिदी प्रो-वाईस चेयरमेन डीपीएस, हिना अबिदि आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...