155 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए
भिलाई| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से सोमवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 9 लोकल एवं लगभग 26 एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की गई। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 155 लोगों को पकड़ा गया। इनसे 81,690 रुपए राजस्व की वसूली की गई। अनियमित टिकट के 450 मामलों में 1,88,015 रुपए फाइन किया गया। अन बुक्ड लगेज के 724 मामलों से 72,930 रुपए फाइन किया गया। अभियान में कुल 1329 मामलों से मंडल के वाणिज्य विभाग को 3,42,635 रुपए मिले। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।