पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आेलावृष्टि, बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगा 26 करोड़ मुआवजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को प्रशासन क्षतिपूर्ति जल्द ही देगी। जिले के प्रभावित किसानों को 26 करोड़ रुपए मुआवजा बांटे जाएंगे। सबसे ज्यादा धमधा ब्लॉक के किसानों को मिलेंगे यहां ज्यादा क्षति हुई है। यहां सर्वाधिक 24 करोड़ रुपए बंटेंगे।

सचिव रीता शांडिल्य ने कलेक्टोरेट में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने ओलावृष्टि से जिले में फसल को हुए नुकसान की समीक्षा की। कलेक्टर अंकित आनंद ने बताया कि जिले में सर्वाधिक नुकसान धमधा ब्लाक में हुआ है। यहां करीब 24 करोड़ रुपए की राहत राशि व शेष दोनों ब्लाक में कुल 2 करोड़ रुपए की राहत राशि का वितरण होगा।

पट्‌टेधािरयों को 30 साल की लीज: सचिव ने पट्टाधारियों को भूस्वामी हक दिए जाने के संबंध में हुई प्रगति की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 7500 वर्गफीट तक की शासकीय भूमि के 30 वर्षीय आवंटन तथा अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...