शिविर में 29 ने किया रक्तदान, मिला सम्मान
भिलाई|रविवार को महिला मंडल सेक्टर-4 द्वारा दुर्ग जिला हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 29 लोगों ने रक्तदान कर महिला दिवस को सार्थक किया। महिला मंडल कि शीतल सरवैय्या, भारती सोनी, नेहा पांड्या, रेखा पांड्या, भगवती बेन आदि ने सभी रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया। नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, जितेंद्र हासवानी, मुकेश राठी ने भी रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। इस दौरान प्रियदर्शनी परिसर निवासी हसुमति सोनी ने अपने देहदान कि घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सौंपी। फाउंडेशन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा। शिविर में दीपम शाह -दिनेश शाह, पूर्वी आढ़तिया, नयना बेन आढ़तिया, जमिल अहमद आदि ने ब्लड दिया।