पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे की 252 बोतलों के साथ दवा व्यापारी समेत 3 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नशे का कारोबार करने के आरोप में व्यापारी समेत तीन लोगों को जेवरा-सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया। दवा व्यापारी भावेश जैन के साथ मिलकर तीनों आरोपी पिछले दो सालों से लगातार नशे का कारोबार संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने तीनों के कब्जे से नशे के उपयोग में आने वाली फेंसीकॉफ सिरप की 252 बोतलें जब्त की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली कि जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम करहीडीह के तालाब के पास अजहर कुरैशी अपने साथी मोहम्मद अफजल जोबा के साथ नशीली दवाओं को बेच रहा है। आरोपियों की घेराबंदी कर तलाशी में अजहर के पास से फेंसीकॉफ की 119 बोतल और अफजल के कब्जे से 6 बोतल जप्त हुई। पूछताछ में आरोपी अजहर ने बताया कि वह दवा व्यापारी भावेश जैन के साथ मिलकर पिछले दो वर्षों से नशे के कारोबार को अंजाम दे रहा है। आरोपी की निशानदेही पर बायपास रोड़ स्थित इंदर ढाबा के पास से आरोपी भावेश जैन को हिरासत में लिया। भावेश के कब्जे से 127 फेंसीकॉफ सिरप की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिबंधित नशीली सीरप को बेचने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार।
खबरें और भी हैं...