महिलाओं को बांटे गए 3000 बॉयो डीग्रेडेबल सेनेटरी पैड
_photocaption_भिलाई। एनएसपीसीएल भिलाई के सौजन्य से आरुषि महिला वेलफेयर क्लब और अनुभूति श्री फाउंडेशन द्वारा ग्राम मोरिद व गनियारी में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही सेनेटरी पैड के इस्तेमाल से होने वाले लाभ के प्रति अवगत कराया। 3000 बॉयो डीग्रेडेबल सेनेटरी पैड का वितरण भी किया। आरुषि महिला वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष प्रीथा राजन, उपाध्यक्ष पूनम किशोर, सचिव शिखा भटनागर, अनुभूति श्री फाउंडेशन से डिंपल कौर, माया कौर, श्वेता पांडेय, रंजना पटेल, विभा मिश्रा, विजया शुक्ला आदि रहे।*photocaption*